JNU के लापता छात्र नजीब की सूचना देने वाले को मिलेगा 10 लाख रुपये का इनाम

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय(जेएनयू) के लापता छात्र नजीब अहमद के बारे में करीब डेढ़ महीने बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ने नजीब की सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये की जगह दस लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। यह घोषणा सोमवार(28 नवंबर) को दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक वर्मा ने की।

इसे भी पढ़िए :  हिमाचल प्रदेश: कुल्लू से ISIS आतंकी गिरफ्तार, पढ़िए क्या था प्लान?

आपको बता दें कि नजीब को जेएनयू लेकर कैंपस में काफी हंगामा भी हुआ था। यूनिवर्सिटी प्रशासन के नाराज छात्रों ने वीसी और रजिस्ट्रार को एक रात के लिए बंधक भी बना लिया था। वह जेएनयू के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेन्ट का छात्र है।

इसे भी पढ़िए :  भीलवाड़ा में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, तनाव के बीच मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद

शुरुआत में ईनाम की राशि 50 हजार रुपये थी। बाद में इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया और पिछले महीने इसे बढ़ाकर दो लाख रुपये किया गया। पुलिस ने बाद में इसे बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया था।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली फिर हुई शर्मसार, JNU की छात्रा के साथ गैंगरेप

गौरतलब है कि बीते 14 अक्टूबर की देर रात जेएनयू के माही मांडवी छात्रावास में रह रहे नजीब अहमद का एबीवीपी समर्थित तीन छात्रों के साथ कथित रूप से झगड़ा हो गया था। उनके बीच मारपीट हुई थी। अगले दिन से वह लापता हो गया।