शहाबुद्दीन के समर्थन में RJD कार्यकर्ताओं ने नीतीश के खिलाफ लगाए नारे

0
समर्थन

ऐसा बहुत ही कम हुआ होगा कि कोई पार्टी मौजूदा सरकार में शामिल हो और उसी सरकार के खिलाफ ही नारेबाजी प्रदर्शन कर रही हो। लेकिन बिहार में ऐसा शहाबुद्दीन के समर्थन के लिए हो रहा है। सोमवार को सीवान में आरजेडी के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जमकर अपनी ही सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।

jj

आरजेडी समर्थकों ने सरकार पर शहाबुद्दीन को एक साजिश के तहत दोबारा जेल भेजने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सीवान में हो रहे प्रदर्शन का नेतृत्व आरजेडी के जिलाध्यक्ष परमात्मा राम कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के हजारों की संख्या में आरजेडी समर्थक शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  नीतीश का बड़ा आरोप- विरोधी करना चाहते हैं मेरी राजनीतिक हत्या

आरजेडी कार्यकर्ता सुबह से ही हाथों में शहाबुद्दीन के समर्थन में तख्ती लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी तो कर ही रहे हैं, उनके तेवर भी काफी तल्ख नजर आ रहे हैं। शहाबुद्दीन के दोबारा जेल जाने से नाराज आरजेडी समर्थकों ने इसके लिए सरकार के साथ-साथ मीडिया को भी जिम्मेवार ठहराते हुए अपना गुस्सा स्थानीय मीडियाकर्मियों पर भी उतारा।

इसे भी पढ़िए :  NGT ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

गौरतलब है कि 7 सितंबर को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शहाबुद्दीन 9 सितंबर को भागलपुर जेल से रिहा हुए थे। शहाबुद्दीन की जमानत को रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चंदा बाबू और बिहार सरकार द्वारा याचिका दायर की गई थी। 30 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बेल रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करने के बाद शहाबुद्दीन की जमानत रद्द करते हुए उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद शहाबुद्दीन ने सीवान कोर्ट में सरेंडर किया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  नीतीश कुमार ने कहा मोदी कैबिनेट विस्तार में जेडीयू का नाम बेवजह लिया गया