आजतक के शो ‘हल्ला बोल’ में भड़का हंगामा, पार्टी समर्थकों में चली कुर्सियां, बीच बहस में बंद हुआ शो

0
आजतक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मंगलवार की शाम आजतक न्यूज चैनल की ओर से नोट बंदी के उपर वाराणसी में एक शो आयोजित किया था। इस चर्चा में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा भी शामिल हुए थे। चर्चा शुरू होने के साथ ही बीच-बीच में हो-हल्ला हो रहा था। इस दौरान राजनीतिक दलों के समर्थक आपस में ही भिड़ पड़े। इस दौरान नोटबंदी को लेकर सवाल से भड़के समर्थकों ने नारेबाजी करने के साथ एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़िए :  अलगाववादियों के मंसूबे नाकाम, कश्मीर में ‘जनमत संग्रह रैली’ विफल

कार्यक्रम में नोटबंदी के बाद पुराने नोटो को बैंक में जमा कराने पर लगी रोक को लेकर पूछे गए सवाल पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि एक बार ही नोट जमा करने का निर्देश इसलिए कि ऐसा न हो बार-बार किसी ब्लैकमनी वाले का पैसा कोई जमा कर आए। वहीं कांग्रेस नेता नदीम जावेद ने इस कदम की आलोचना करते हुए पीएम मोदी पर इस मामले पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, पीएम ने तो संसद की चौखट को प्रणाम किया था, आज वे संसद में चर्चा से दूर हो रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से नकली नोटों के धंधे पर लगी पूरी तरह लगाम: किरण रिजिजू

इसी दौरान जबरदस्त बहस का माहौल बन गया। बीजेपी, सपा और कांग्रेस के बीच गर्मागर्मी का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते पार्टी समर्थकों के बीच विवाद बढ़ने लगा। इसके बाद चैनल के लोग मामले को सुलझा पाते कि बात बिगड़ गयी और सपा और बसपा के कार्यकर्ता आपस में लड़ गये।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के बहराइच से बोले राहुल गांधी, मोदी जी मेरा क‌ितना भी मजाक उड़ा लो, पर जनता को जवाब दो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse