दिल्ली के सर्राफा व्यापारियों ने 250 करोड़ रुपये के पुराने नोटों को बदला सोने में, ऐसे चल रहा था पूरा खेल

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

आई-टी के अधिकारी इन चारों व्यापारियों के साथ-साथ कुछ छद्म कंपनियों के भी बैंक खातों की छानबीन कर रहे हैं जिनसे व्यापारियों को पैसे दिए गए थे। अधिकारियों ने बताया, ‘ये कुछ नए मामले सामने आए हैं। इनके काम-काज का तरीका भी वैसा ही है जैसा कि नोटबंदी के ठीक बाद की छापेमारी में पता चला था।’

इसे भी पढ़िए :  ये टैक्स चुकाने के लिए कर अब भी कर सकेंगे 500, 1000 के पुराने नोटों का इस्ते‍माल

विभाग के अधिकारी देश के दूसरे हिस्सों में भी बुलियन ट्रेडर्स के ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। बेंगलुरू में 47.74 करोड़ रुपये की अघोषित आय डिपार्टमेंट के पकड़ में आई है। इनके अलावा, इलाहाबाद में भी 1.06 करोड़ रुपये का सोना-चांदी और 20 लाख रुपये कैश जब्त किए गए।

इसे भी पढ़िए :  काले धन के खिलाफ ऐक्शन: तमिलनाडु के मुख्य सचिव के घर के बाद ऑफिस पर भी छापेमारी, शेखर रेड्डी गिरफ्तार

इधर, इनकम टैक्स की जांच इकाई ने दिल्ली के के जी मार्ग स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा से 39 करोड़ रुपये जब्त किए। एक सूत्र ने बताया कि इस ब्रांच में जमा पुराने नोट सवालों के दायरे में है और 39 करोड़ रुपये के डीडी एजेंटों के जारी किए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  पैन से आधार को जोड़ने की अंतिम तिथि 31 अगस्त
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse