कालेधन को सफेद करने के आरोप में रिजर्व बैंक का सीनियर अधिकारी गिरफ्तार

0
RBI
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सीबीआई ने बेंगलुरु में भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) के वरिष्ठ अधिकारी को 1.51 करोड़ के काले धन को सफेद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंगलवार(13 दिसंबर) को सीबीआई ने प्रतिबंधित नोट बदलने में मदद कर रहे आरबीआई के सीनियर स्पेशल असिस्टेंट अफसर के. माइकल को बैंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  पन्नीरसेल्वम के सपोर्ट में उतरें कमल हसन, कही ऐसी बात कि प्रशासन हो गया सतर्क

खबरों के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर के जरिए काले धन को सफेद करने का खेल चल रहा था। इस मामले में कुल तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। वहीं मामले से जुड़े दस महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों से 16 लाख 84 हजार रुपए की रकम भी बरामद की गई है।

इसे भी पढ़िए :  सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव एनडीए में हो सकते हैं शामिल

आरबीआई अधिकारी के घर और दफ्तर में मारे गए छापे में कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इनसे बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है। शुरुआती हिचक के बाद सीबीआई और ईडी ने नोटबंदी के बाद नोटबदली से जुड़े मामलों की पड़ताल के लिए कमर कस ली है।

इसे भी पढ़िए :  सीएम योगी का नया फरमान, सरकारी अधिकारियों के जींस-टी शर्ट पहनने पर लगाई रोक

वहीं, नए नोटों की बड़ी मात्र में बरामदगी ने आरबीआई के नोट प्रबंधन और वितरण प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। दो हजार के इतने नोट दिलाने में सीबीआई ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, आइसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के अफसरों पर केस दर्ज किया है।