जब सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने होटल पहुंची पुलिस, तो लड़कियां की हालत देखकर रह गई हैरान

0
सेक्स रैकेट

दिल्ली-एनसीआर में सेक्स रैकेट का धंधा तेजी से फल फूल रहा है। दिल्ली से सटे पलवल में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए आठ लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस छापे के वक्त सभी आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने सभी खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शहर थाना प्रभारी सुमन कुमार को गुप्त सूचना मिली की बस स्टेंड के निकट कृष्णा गेस्ट हाउस में वेश्यावृति का धंधा चल रहा है। पुलिस ने अपने स्टाफ में से एक कर्मचारी को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा गया। भेजे हुए (स्टाफ कर्मचारी) ग्राहक ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही थाना प्रभारी टीम के साथ गेस्ट हाउस में पहुंच गए और छापामारी करके आपत्ति जनक हालत में 4 पुरुष व महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  रोहित छिल्लर का इमोशनल अत्याचार, पत्नी की मौत के बाद फेसबुक पर रोए रोहित, कहा 'मैं निर्दोष हूं'

थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस से चार लड़कियों सहित आठ आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। उनके खिलाफ देह व्यापार से सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गेस्ट हाउस मालिक और मैनेजर के खिलाफ भी केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। इस रैकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हो सकते हैं,  इसकी भी जांच जारी है।

इसे भी पढ़िए :  ISIS के कब्जे में रहे दो भारतीय प्रोफेसर लौटे घर

बताते चलें कि कुछ दिन पहले फरीदाबाद के एक मॉल में भी मसाज सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का सनसनीखेज खुलासा हुआ था। पुलिस ने यहां दो मसाज सेंटर पर छापा मारकर 7 लड़कियों और 5 ग्राहकों को गिरफ्तार किया था। फरीदाबाद पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ईएफ मॉल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  एक और बाबा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, चलाता था सेक्स रैकेट