सेक्स वर्कर संभालेंगी दिल्ली में ट्रैफिक की कमान

0
सेक्स वर्कर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

किसी को ट्रैफिक पुलिस बनाया जाना कोई अनोखी बात नहीं है मगर एक किन्नर जो सेक्स वर्कर हो उसे ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के लोगों को ट्रैफिक नियम समझाने के लिए नियुक्त किया है। बॉबी को जब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का चेहरा बनने का मौका मिला तो वह काफी डरी हुई थी।
bobbbyअपनी झिझक और डर का कारण बताते हुए बॉबी कहती है कि मैं एक सेक्स वर्कर हूं। मुझे बड़ी झिझक हुई जब मुझे पता चला कि मैं दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ‌ट्रैफिक नियमों की बारिकियों की जानकारी लूंगी। हालांकि मैंने इसे एक अवसर के रूप में चुना ‌लेकिन मैं थोड़ी परेशान जरूर थी कि ये सब होगा कैसे होगा।

इसे भी पढ़िए :  कहीं रेप ना हो जाए इसलिए बेटी को पत्थरों और जंजीरों में बांधकर रखती है मां

सेक्स वर्कर बॉबी कहती है कि अब मुझे हैरानी है कि इस अवसर ने मेरी जिंदगी में बदलाव ला दिया है और ये बदलाव अच्छा ही है। अब मैं सेक्स वर्कर का प्रोफेशन छोड़ रही हूं और एक इज्जत वाली जगह पर नौकरी करूंगी यह मेरे लिए गौरव की बात है। बॉबी की तरह ही 20 अन्य किन्नर भी हैं जिन्हें ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने का मौका मिलेगा। किन्नर सेक्स वर्करों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में काम कराने की यह नई पहल दिल्ली लीगल सर्विस अथॉरिटी और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की है।

इसे भी पढ़िए :  ‘10 प्रतिशत ईवीएम में गड़बड़ी, सॉफ्टवेयर, प्रोगामिंग, कोड बदला गया’
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse