सीएम नीतीश पर बरसी शहाबुद्दीन की बीवी, कहा- बदला ले रहे हैं मुख्यमंत्री

0
शहाबुद्दीन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आरजेडी के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की जमानत रद्द होने के बाद वो तो जेल में है लेकिन बाहर उनकी पत्नी हिना शहाब ने बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिना ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा है कि ‘लालू प्रसाद का साथ देने का बदला ले रहे हैं नीतीश कुमार।’

इसे भी पढ़िए :  सलमान खान की बढ़ी मुसीबतें, चिंकारा शिकार मामले में फिर जाना पड़ सकता है जेल!

हिना शहाब ने आरोप लगते हुए कहा है कि 2005 में जब नीतीश कुमार की सरकार बिहार में आयी थी तो उस वक़्त शहाबुद्दीन ने लालू प्रसाद यादव का साथ दिया था। उसी बात का बदला नितीश अब इस तरह ले रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  शशिकला ने जयललिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए SC कोर्ट में डाली याचिका

हिना शहाब ने सीवान के जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के दबाव में आकर जिला प्रशासन सीवान की कानून व्यवस्था के बारे में गलत रिपोर्ट करती थी जबकि सीवान में वैसी कोई बात थी ही नहीं। अगर सीवान में कानून-व्यवस्था खराब होती तो इतने ज्यादा संख्या में लोग सीवान कैसे पहुंच पाते। हिना शहाब ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, उन्हें अपने समर्थकों पर पूरा भरोसा है और जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता वो शांत बैठने वाली नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  पत्रकार हत्याकांड: फरार आरोपियों के बारे में शहाबुद्दीन से पूछताछ करेगी पुलिस

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse