नगर परिषदों चुनाव के लिए शिवसेना-भाजपा ने गठबंधन का किया एलान

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सत्ता में साझेदार शिवसेना और भाजपा ने 212 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों के लिए गुरुवार(27 अक्टूबर) को गठबंधन का एलान किया।

इस बाबत एलान जल्दबाजी में बुलाई गई एक प्रेस वार्ता में किया गया। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे-पाटिल ने कहा कि दोनों पार्टियां ये चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी।

इसे भी पढ़िए :  पश्चिम बंगाल में उप चुनाव से पहले माकपा और कांग्रेस की राहें हुई अलग

राउत ने दावा किया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शुरू से ही गठबंधन चाहते थे।’’ 212 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव नवंबर 2016 से जनवरी 2017 के बीच होने हैं।

इसे भी पढ़िए :  जेट एयरवेज की फ्लाइट में इंजीनियर ने की एयरहोस्टेस से 'गंदी हरकत',नशे में धुत का आरोपी

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला सिर्फ 212 नगर परिषदों और नगर पंचायत चुनाव के लिए है और कहा कि शिवसेना प्रमुख हर जगह अलग गठबंधन के पक्ष में नहीं थे।

इसे भी पढ़िए :  तेजस्वी यादव से नीतीश कुमार मांग सकते हैं इस्तीफा !