नई दिल्ली। श्रीनगर मुख्यालय में पदस्थापित सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
इसे भी पढ़िए : VIDEO: अमित शाह ने कहा- नेताओं के रिश्तेदारों को MP और MLA का टिकट देना परिवारवाद नहीं
पुलिस ने बताया कि 7 आरआर के सिपाही सुखंदर सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से गुरुवार(27 अक्टूबर) की शाम गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह के एम गेट पर तैनात था।
अधिकारी ने बताया कि सारी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव उसकी संबद्ध इकाई को सौंप दिया गया है। इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
































































