सपा नेता की फिसली जुबान, बीजेपी को बताया राक्षस और कांग्रेस को छोटा शैतान

0
सपा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी राज्यमंत्री राम करन ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मैं बिना कांग्रेस के सरकार बना लेता लेकिन बहुत बड़े राक्षस को मारने के लिए छोटे-छोटे शैतान को इक्ट्ठा किया है।” उनका ये बयान आर्या नगर क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान आया है।

इसे भी पढ़िए :  AAP के नेताओं का यह वीडियो हुआ लीक, पंजाब चुनाव के नतीजे आने से पहले का है वीडियो

 

 

रामकरन ने इशारों ही इशारों में बीजेपी को बड़ा राक्षस बताया और साथ ही कांग्रेस को छोटा शैतान बता बैठे। खबरों के अनुसार, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर यह महान राक्षस आ जाएगा तो इस मुल्क और प्रदेश में खून खराबा कर देगा। हिंदू मुसलमान की लाशें तैरेंगी, सड़के लहू लुहान हो जाएंगी। इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी को थोड़ा भी मौका नहीं देना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश को तबाह कर सके। हमने कांग्रेस पार्टी से समझौता किया और उन्हें 105 सीट दीं।

इसे भी पढ़िए :  कपिल मिश्रा के आरोपों को मनीष सिसोदिया ने बताया बेबुनियाद

 

 

गौरतलब है कि, राम करन आर्य ने 2012 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महादेवा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था और सपा सरकार में मंत्री हैं। आपको बता दें कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान पर बरसे गृहमंत्री, राहुल ने राजनाथ को लिया निशाने पर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse