B.Com किया,14 साल तक नौकरी भी की, लेकिन अब बीन रहा है कूड़ा, आखिर क्यों ?

0
कूड़ा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली: इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कूड़ा बीनने वाले का इंटरव्यू लिया गया है. इस वीडियो में एक कूड़े बीनने वाले ने जो कुछ भी बताया वह आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. इस वीडियो में जो कूड़े बीनने वाला है वह B.Com पास है और उसने 14 साल नौकरी की है, लेकिन फिलहाल वह देश की सेवा करते हुए अपना पेट पाल रहा है. अब आप सोचेंगे कि एक पढ़ा-लिखा कूड़े बीनने वाला इंसान देश की सेवा कैसे कर रहा है. तो आपको बता दें, वह दिल्ली की गंदगी साफ करता है यानी कूड़ा इकट्ठा करता है और उसी से अपना पालन पोषण भी करता है.

इसे भी पढ़िए :  गोवा में RSS को तगड़ा झटका, स्टेट चीफ के समर्थन में 400 स्वंयसेवकों ने छोड़ा संघ

जब उससे पूछा जाता है कि आप इतने पढ़े-लिखे होने के बावजूद ऐसा क्यों कर रहे हैं, तो वह कहता है कि वह अपना पेट पाल रहा है. आप को जान कर चकित भी होगा कि वह अंग्रेजी भी अच्छे से बोलता है. उसने यह भी कहा कि वह 14 सालों तक काम भी किया है. लेकिन, वह देश से गंदगी साफ करना चाहता था. इसलिए उसने कूड़ा बीनने का काम शुरू कर दिया. वह कहता है कि लोग सिर्फ सोचते हैं करते नहीं. इसलिए उसने ऐसा किया.
अगले पेज पर देखिए वीडियो

इसे भी पढ़िए :  LG और AAP में तकरार जारी, जंग ने शुंगलू समिति भंग करने का अनुरोध ठुकराया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse