अन्नाद्रमुक का दावा: जयललिता की सेहत में भारी सुधार, जल्द संभालेंगी कामकाज

0
जयललिता

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक ने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो और तमिलनाडु की सीएम जयललिता की सेहत में काफी सुधार हुआ है। अन्नाद्रमुक का दावा है कि उन्होंने सामान्य कामकाज भी शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि जयललिता गंभीर हालत के चलते बीते एक महीने से अस्पताल में भर्ती हैं।

पार्टी प्रवक्ता पीएस रामचंद्रन ने उम्मीद जताई कि जयललिता जल्द ही जनसेवा के काम को फिर से शुरू कर देंगी। लोग उनके स्वस्थ होकर लौटने के प्रति आश्वस्त हैं। उनकी प्रार्थना का असर हो रहा है। पार्टी की अन्य प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने कहा कि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को काफी अच्छा बताया है लेकिन वे उन्हें कुछ दिन और निगरानी में रखना चाहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  तमिलनाडु: जयललिता के निधन के बाद से अब तक 470 लोगों की गई जान

अन्नाद्रमुक ने ये विश्वास भी जताया है कि जयललिता शीघ्र ही जनसेवा की शुरुआत कर देंगी। पार्टी प्रवक्ता पनरुत्ती एस रामचंद्रन ने बताया कि 22 सितंबर से चेन्नई में अपोलो अस्पताल में भर्ती जयललिता के स्वास्थ्य में प्रगति हुई है और वे गरीब लोगों के कामों के लिए शीघ्र लौट आएंगी। प्रवक्ता के मुताबिक लोग जयललिता की वापसी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं और उनकी दुआएं काम कर रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  तमिलनाडु: जयललिता का निधन, पनीरसेल्वम होंगे अगले मुख्यमंत्री

जयललिता को 22 सितंबर को बुखार और डिहाइड्रेशन की वजह से अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के लिए एम्स दिल्ली और लंदन से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाया गया।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता की भतीजी ने अगर उठा लिया ये कदम तो क्या होगा शशिकला का?