तमिलनाडु के आयकर विभाग ने नोटबंदी के दौरान किए गए सबसे बड़े ट्रांजेक्शन का पता लगाया

0
तमिलनाडु के आयकर विभाग ने नोटबंदी के दौरान किए गए सबसे बड़े ट्रांजेक्शन का पता लगाया

तमिलनाडु के आयकर विभाग ने नोटबंदी के दौरान 246 करोड़ रुपये के बेनामी लेन-देन वाले अकाउंट के बारे में पता लगाया है। यह पैसे नोटबंदी के दौरान जमा किए गए थे। 8 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच हुए इस ट्रांजेक्शन का संबंध किसी तमिलनाडु के किसी राजनेता से बताए जा रहा है, हालांकि इसे जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। विभाग के अनुसार नोटबंदी के दौरान किए गए लेनदेन में यह सबसे बड़ा ट्रांजेक्शन है।

इसे भी पढ़िए :  बक्सर के डीएम मुकेश पांडे ने गाजियाबाद में ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

विभाग ने अभी तक नेताजी के नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। खबरों के मुताबिक, विभाग ने जब नेताजी से इस पैसे के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वो पैसा उन्हीं का है और वो कालेधन को कानूनी करने के लिए बनाई गई योजना में शामिल होने को तैयार है।

इसे भी पढ़िए :  500-1000 के नोट बंद: कांग्रेस ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया, ममता ने बताया ड्रामा

वहीं आयकर विभाग ने 441 खातों के बारे में पता लगाया है, जिनमें 240 करोड़ रुपये का हेरफेर करने का अंदाजा लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक इन खातों की जानकारी हाथ नहीं लग पाई है।

इसे भी पढ़िए :  व्हाट्सएप पर डाला अश्लील फोटो, एएसआई हुआ बर्खास्त

Click here to read more>>
Source: aaj tak