दिल्ली की सबसे दर्दनाक घटना! वॉशिंग मशीन में डूबने से दो जुडवा भाईयों की मौत, पढ़ें-कैसे हुआ हादसा

0
वॉशिंग मशीन
प्रतिकात्मक तस्वीर

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक छोटी सी लापरवाही से एक मां की गोद सुनी हो गई। यहां के रोहिणी में ढाई साल के दो बच्चों की मौत वॉशिंग मशीन में डूबने से हो गई। ये दर्दनाक हादसा तब हुआ जब बच्चों की मां महज़ 6 मिनट के लिए घर से बाहर निकली थीं।

वॉशिंग मशीन में पानी था और बच्चे खेलते हुए वॉशिंग मशीन तक पहुंच गए थे। ये दर्दनाक हादसा रोहिणी के अवंतिका अपार्टमेंट में हुआ। दोनों बच्चे जुड़वां थे, और साथ खेलते वक्त वो दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। घर के बाहर से जब बच्चों की मां पहुंची तो चीख-पुकार मच गई।

इसे भी पढ़िए :  नहीं थमी कुनबे की कलह! अखिलेश के तेवर देख भड़के मुलायम, भाषण में सीएम को दी ये नसीहत

दरअसल शनिवार दोपहर करीब 1 बजे राखी घर पर वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। उनके जुड़वां बच्चे निशांत और नक्षय पास ही खेल रहे थे। मां सर्फ का पैकेट लेने चली गई। इस बीच दोनों जुड़वा भाई वॉशिंग मशीन के ऊपर चढ़कर वॉशिंग मशीन के कपड़े धोने के टैंक में गिर गए। सर्फ लेकर वापस लौटने पर मां दोनों को डूबा देखकर बदहवास हो गई। उसकी चीख पुखार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली के पॉश इलाके में अंधाधुंध फायरिंग, एक लड़की समेत तीन लोग जख्मी

जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चों की पहचान निशांत और नक्ष के रूप में हुई है। दोनों परिवार के साथ विजय विहार, अवंतिका केबी ब्लॉक में रहते थे। परिवार में पिता रविन्द्र, मां रेखा और एक बड़ा भाई भी है। दोपहर के वक्त रविन्द्र अपनी नौकरी पर गए हुए थे। वह बीमा कंपनी में नौकरी करते हैं। जबकि बेटा स्कूल। घर में रेखा और दोनों बच्चे ही थे।

इसे भी पढ़िए :  सुशासन का ही हिस्सा है पिछड़े वर्गों का सशक्तिकरण: CJI