जम्मू कश्मीर: उपचुनाव में हुए हिंसा में मरने वालों की संख्या हई 6, कुल वोटिंग 6.5% अलगाववादियों ने किया बंद का एलान

0
उपचुनाव
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में रविवार को उपचुनाव के दौरान भड़की हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अलगावादियों ने जम्मू-कश्मीर में दो दिनों तक बंद की अपील जारी की है। बडगाम जिले में मतदान केंद्र पर हमला करने वाली भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों को गोली चलानी पड़ी। इस दौरान 39 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें चुनावी ड्यूटी पर तैनात अधिकारी भी शामिल हैं। श्रीनगर सीट पर उपचुनाव में महज 6.5% वोटिंग हुई है। श्रीनगर से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के भाई तसद्दुक हुसैन सईद चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस उम्मीदवार जी. ए. मीर से है, जिन्हें राज्य में विपक्षी दल नैशनल कांफ्रेंस का भी समर्थन प्राप्त है।


न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार बडगाम में पोलिंग बूथ पर पेट्रोल बम फेंके गए। बडगाम के नसरुल्लापोरा में भी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। विपक्ष के नेताओं के इस हिंसा के लिए केंद्र, राज्य सरकार और चुनाव आयोग को जिम्मेदार बताया है। उधर मध्य प्रदेश के भिंड में हो रहे उपचुनाव में भी हिंसा होने की खबर है।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव से पहले बढ़ सकती हैं मायावती की मुश्किलें, आयकर विभाग ने 5 मामले दोबारा खोले

अधिकारियों ने बताया कि बडगाम जिले में चरार-ए-शरीफ के नजदीक पाखरपुरा में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने एक मतदान केंद्र पर धावा बोल दिया और इमारत में तोड़फोड़ की। सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए चेतावनी के रूप में गोली चलाई, लेकिन भीड़ पर कोई असर नहीं हुआ। अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए जिनमें से 6 की बाद में मौत हो गई। मरने वालों में से दो की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद अब्बास और 15 वर्षीय फैजान अहमद के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़िए :  मारा गया भारतीय जवानों का सिर काटने वाला 'लश्कर ए तैयबा' का खूंखार आतंकी, पढ़िए क्या है इसका इतिहास

अगले पेज पर पढ़िए- मध्य प्रदेश में भी हिंसा

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse