दिल्ली: ACB ने वक्फ बोर्ड के कार्यालय में मारा छापा

0

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने गुरुवार(8 सितंबर) को दिल्ली वक्फ बोर्ड के कार्यालय पर छापा मारा। यह छापेमारी इसके प्रमुख एवं आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कथित भर्ती घोटाला मामले के संबंध में की गई।

इसे भी पढ़िए :  भर्ती विवाद: महिला आयोग अध्यक्ष स्वाती मालिवाल पर गंभीर आरोप, पढ़ें पूरा मामला

एसीबी प्रमुख मुकेश कुमार मीणा ने कहा कि ‘हमने अवैध भर्ती के मामले में मिली शिकायत के आधार पर जांच आरंभ की है। आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।’

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर के हालात पर केंद्र ने भेजी रिपोर्ट, कहा- शांति के लिए मीडिया, मदरसा, मस्जिद पर कंट्रोल जरूरी

एसीबी के दल ने दरियागंज में दिल्ली वक्फ बोर्ड के कार्यालय पर छापा मारा और कथित भर्ती की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए करीब चार घंटे वहां बिताए। एसीबी दल जब वहां पहुंचा, तब अमानतुल्लाह खान मौके पर मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  मुस्लिमों ने क्रबिस्तान की जमीन मंदिर निर्माण के लिए कर दी दान