रामनवमी का पोस्टर फाड़ने पर दो समुदायों में हिंसा, उपद्रवियों ने किया पथराव, दुकानों में लगाई आग

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

गौरतलब है कि रामनवमी के मौके पर बिहार के कई जिलों में झांकी निकाली जाती है। नवादा में भी हर साल इस मौके पर शोभायात्रा निकाली जाती है लेकिन इस मौके पर अक्सर यहां दो समुदायों में हिंसक झड़प देखने को मिलती है। इस लिहाज से रामनवमी पर नवादा को संवेदनशील माना जाता है। बावजूद इसके प्रशासन ने एहतियातन वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे।

इसे भी पढ़िए :  J&K: हिंसा से परेशान टैंकरों ने किया बेमियादी हड़ताल का एलान

फिलहाल, जिलाधिकारी मनोज कुमार, एसपी विकास बर्मन, एसडीओ राजेश कुमार, एएसपी अभियान, एसडीपीओ समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और पुलिस बल न केवल घटनास्थल पर कैम्प कर रहे हैं बल्कि शहर में पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं। इसबीच, प्रशासन का कहना है कि हालात नियंत्रण में है। संदिग्ध लोगों को देखते ही गिरफ्तार करने के आदेश दिये गये हैं। शहर में तनाव के मद्देनजर राज्य मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गयी है।

इसे भी पढ़िए :  AMITY यूनिवर्सिटी छात्र आत्महत्या मामला: पैसे मांगने पर पिता ने डांटा, बेटे ने गले लगाई मौत
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse