दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर लटकी मिली महिला की लाश, जांच जारी

0
कश्मीरी गेट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश की राजधानी दिल्ली में कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार (23 मार्च) सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की लाश सीआईएसएफ ने बरामद किया, इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि घटना की खबर सुबह साढ़े आठ बजे मिली।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात में दलित आंदोलन का असर, जगह-जगह मरी पड़ीं हैं गायें, कोई नहीं दफनाने वाला

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर सफाई विभाग के एक कर्मचारी ने अधिकारियों को प्लेटफार्म नंबर 2 के आखिरी छोर पर पानी की आपूर्ति करने वाली एक पाइप के पास एक महिला के फांसी लगाये जाने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि 28 वर्ष की उम्र के आसपास की अज्ञात महिला ने अपने ‘दुपट्टे’ से कथित तौर पर फांसी लगाई थी।

मेट्रो और सीआईएसएफ के अधिकारी सूचना मिलने के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इस बात की जांच की जा रही है कि महिला ने कब और कैसे आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि पुलिस मेट्रो स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  अब दिल्ली में लगे देश विरोधी नारे, 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' की उठी आवाज़

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse