दाने-दाने को मोहताज है आतंकी यासीन भटकल का परिवार, बीवी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

रिपोर्ट् के मुताबिक भटकल ने जाहिदा से साल 2010 में शादी की थी। जाहिदा आईएम सदस्य मोहम्मद इरशाद खान की बेटी है। इरशाद को साल 2011 में हथियारों की अवैध फैक्ट्री चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। भटकल खान की फैक्ट्री में ही काम करता था। उसने अपने आपको इमरान अहमद बताया था। जाहिदा और उसकी मां को इरशाद और यासीन के असली रूम के बारे में नहीं पता था।

इसे भी पढ़िए :  हैदराबाद बम विस्फोट मामला: यासीन भटकल समेत पांच आतंकी दोषी करार

 

 

जाहिदा अभी दस बच्चों की देखभाल कर रही है। इनमें से कुछ जाहिदा और भटकल के हैं। जाहिदा का कहना है कि उसके पति आतंकी नहीं है। जाहिदा ने कहा कि मेरे पति बेगुनाह हैं और हमारे परिवार के साथ ज्यादती की गई है। यासीन भटकल प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन का सह-संस्थापक है। उसे अगस्त 2013 में बिहार में भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी हैदराबाद ब्लास्ट मामले में हुई थी। इस ब्लास्ट में 19 लोगों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  बीयर बार के उद्घाटन में पहुंचीं यूपी की मंत्री स्वाति सिंह, CM योगी ने किया तलब
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse