अखिलेश यादव को मजबूरी में करना पड़ा था कांग्रेस से गठबंधन! पढ़ें अंदर की खबर

0
गठबंधन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को मजबूरी बताया है। उन्होंने कहा कि परिवार में झगड़े की वजह से ऐसे हालात बन गए थे कि उन्हें कांग्रेस के साथ गठबंधन करना पड़ा। अंग्रेजी अखबार द हिंदू को दिए इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने कहा, ‘अगर परिवार में कलह नहीं होती तो कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होता। कांग्रेस के साथ गठबंधन विशेष समय और परिस्थितियों में करना पड़ा है। झगड़ा नहीं होता तो कई राजनीतिक फैसले नहीं लेने पड़ते, इसमें गठबंधन भी शामिल हो सकता था। लेकिन ऐसे हालात बन गए थे कि कांग्रेस के साथ हमें आना ही पड़ा। हमें उत्तर प्रदेश के लोगों को यह संदेश देना था कि विकासशील सरकार वापस लौट सकती है। जब दो युवा नेता साथ आए तो लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं।’

इसे भी पढ़िए :  मुसलमानों के बारे में ये क्या बोल गए आजम खान ? अब देना होगा जवाब

साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि हालांकि, हम कांग्रेस के साथ गठबंधन करके खुश हैं, गठबंधन के नतीजे अच्छे रहेंगे। उन्होंने साथ ही इंटरव्यू में बताया, ‘जब भी कांग्रेस कमजोर पड़ी है, तभी समजावादी उनके करीब मिले हैं। कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के कई बार मतभेद भी हुए हैं। लेकिन समाजवादी लोगों को यह भी याद रखना चाहिए कि वे सभी कांग्रेस के ही प्रोडेक्ट हैं। उस समय कांग्रेस एकमात्र विपक्षी पार्टी हुआ करती थी, अगर कोई पार्टी सत्ता में है तो उसे उसी के खिलाफ लड़ना होता था। लेकिन अब समय बदल गया है। अब देश की धर्म निरपेक्षता को बचाने के लिए एक राजनीतिक एकजुटता की जरूरत है।’

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष को करारा झटका, एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन करेगी जेडीयू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse