नोटबंदी के खिलाफ लखनऊ में ममता का विरोध प्रदर्शन, सपा ने भी दिया साथ

0
ममता

केंद्र सरकार के 500 और हजार के नोट बंद के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश का रुख किया है। तृणमूल कांग्रेस मंगलवार को राजधानी लखनऊ में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। गौर देने वाली बात ये है कि ममता बनर्जी के इस प्रदर्शन को सत्ताधारी समाजवादी पार्टी अपना समर्थन दे रही है। लखनऊ में ममता बनर्जी का विरोध प्रदर्शन 1090 चौराहे पर आयोजित हो रहा है। वहीं सोमवार शाम को ममता बनर्जी लखनऊ पहुंची। इस दौरान अमौसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद उनके स्वागत के लिए गये थे।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम से मिलने के बाद शिवपाल बोले, इस्तीफा नहीं दूंगा, अभी भी मंत्री हूं

वहीं पार्टी ने बिहार, ओडिशा, पूर्वोत्तर, पंजाब और अन्य राज्यों की राजधानियों में भी धरना देने की योजना बनाई है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली,गोवा और आंध्र प्रदेश में उपचुनाव के लिए मतदान आज