‘कसाब’ वाले बयान पर भड़कीं मायावती, कहा- अमित शाह जैसा बड़ा आंतकी कोई नहीं

0
'कसाब'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमित शाह के ‘कसाब’ बयान पर बीएसपी चीफ मायावती ने गुरुवार को पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह जैसा बड़ा ‘कसाब’ यानी ‘आतंकी’ कोई और नहीं है। वहीं, यूपी की पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि शाह का बयान भगवा पार्टी के ओछेपन को दिखाता है।

इसे भी पढ़िए :  अंबेडकर के प्रति असम्मान जताने के लिये BJP-RSS ने 6 दिसंबर को किया बाबरी विध्वंस : मायावती

उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘पूरा देश जानता है कि अमित शाह से बड़ा ‘कसाब’ यानी ‘आतंकी’ कोई और नहीं है।’ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को यूपी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों की तुलना ‘कसाब’ से की थी। अमित शाह ने कहा कि यूपी ‘कसाब’ नाम की बीमारी से परेशान है। फिर उन्होंने कसाब की परिभाषा बताते हुए कहा कि ‘क’ का मतलब कांग्रेस,’स’ का मतलब समाजवादी पार्टी और ‘ब’ का मतलब बहुजन समाज पार्टी बताया।

इसे भी पढ़िए :  बैंक खाता नंबर 07901010078487 बना मायावती की मुसीबत, गड़बड़ी मिली तो माया को होगी जेल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse