बाबा रामदेव ने हरिद्वार में किया मतदान लेकिन नहीं दिखे बीजेपी का साथ! बाबा के बयान से बीजेपी हैरान

0
बाबा रामदेव
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 69 सीटों पर आज मतदान जारी है।  हरिद्वार में वोट डालने आए बाबा रामदेव से पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या उथल-पुथल होगी, तो उन्होंने इसका कोई सीधा सा जवाब देने की बजाए यही कहा कि इस बार के चुनाव खासे महत्व के हैं. किसी एक पार्टी विशेष के उम्मीदवार को जिताने की बजाय बाबा रामदेव का कहना था जिस किसी पार्टी का भी उम्मीदवार ईमानदार है, उसे ही वोट डालें। अगर कोई भी उम्मीदवार ईमानदार नहीं हो, तो उसने में सबसे कम बेईमान उम्मीदवार को वोट डालें, लेकिन अपने मतदान का उपयोग जरूर करें।

इसे भी पढ़िए :  क्या आपने देखा मुख्यमंत्री हरीश रावत का बाहुबली अवतार?

कहा कि इस चुनाव में बड़े-बड़े सूरमा निपट जाएंगे। उन्होंने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का भी खुले तौर पर समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह इस चुनाव में ‘निष्पक्ष’ हैं। रामदेव ने आगे कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव से उत्तराखंड में भूचाल आ सकता है। निष्पक्ष रहने की वजह पूछे जाने पर रामदेव ने कहा कि देश की जनता काफी विवेकशील है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ही चायवाले को प्रधानमंत्री और पहलवान को मुख्यमंत्री बना देती है।

इसे भी पढ़िए :  'यूपी चुनावों में एक भी मुस्लिम को नहीं दिया टिकट, अब किस मुंह से मांगे पार्टी के लिए वोट?': बीजेपी नेता

बाबा रामदेव ने लोकसभा चुनाव के वक्त खुले तौर पर भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था। बीजेपी की सरकार बनने के बाद काले धन, नोटबंदी जैसे मुद्दों पर रामदेव मोदी को समर्थन देते रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  अमर सिंह बोले, पार्टी में मेरी हैसियत जीरो बट्टा सन्नाटा है

अगले स्लाइड में पढ़ें – बाबा रामदेव के बयान की बड़ी बातें, जिससे बीजेपी भी है हैरान

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse