बेगुनाह मुस्लिम भाई-बहनों पर ज्यादती, ISIS समर्थक बताकर प्लेन से उतारा

0

पूरी दुनिया में व्याप्त आईएस के खौफ का खामियाजा बेगुनाह मुस्लिम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आईएस के समर्थक होने के शक में विमानों से मुस्लिम यात्रियों को उतारने की घटना आम होती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है जिसमें भारतीय मूल की दो बहनों और उनके भाई को आईएस समर्थक होने के शक में विमान से उतार दिया गया।

muslim 1

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्तें सकीना धारस (24 साल), मरयम धारस (19 साल) और अली धारस (21 साल) ने लंदन के स्टेनस्टेड एयपोर्ट से ईजी जेट फ्लाइट इटली के लिए ली। लेकिन, कुछ देर बाद ही केबिन क्रू के मेंबर ने उनसे बिना किसी कारण के हवाई जहाज से उतरने के लिए कहा।

इसे भी पढ़िए :  लंदन में नमाज से लौट रहे लोगों पर चढ़ाई कार, कई हताहत

विमान के क्रू ने यह कदम उसी विमान के एक अन्य यात्री को इन भाई-बहनों के फोन में उर्दू में लिखी पक्तियों को पढऩे और उनके हिजाब देखकर हुए शक के बाद उठाया। इसके बाद इन तीनों को विमान से उतार दिया गया और पुलिसवालों ने उनसे पूछताछ की।

इसे भी पढ़िए :  इस अजीबो-गरीब मांग को लेकर बांग्लादेश में हजारों की संख्या में सड़क पर उतरें मुसलमान

सकिना ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये पूरी कहानी बयां की है। जिसमें उसने बताया कि पुलिसवाले उनके पूछते रहे कि उनका आईएस से संबंध है क्या। यात्रियों ने बताया तुम्हारे फोन में अल्लाह की अरबी में तारीफ लिखी है।

सकिना ने आगे लिखा है कि हमने पुलिस वालों को बताया कि यह कुरान का हिस्सा है और अगर हमारे फोन में यह लिखा है तो इसका मतलब यह नहीं कि हम आईएस से जुड़े हैं। इसके अलावा हम भारतीय मूल के हैं इसलिए हमने अरबी में किसी से बात नहीं की।

इसे भी पढ़िए :  म्यूनिख हमले के बाद ISIS के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर मनाया जश्न

सकिना के अनुसार एक घंटे तक चली पूछताछ में कई तरह की जांच की गई जिसमें पासपोर्ट पर लगे स्टाम्प भी शामिल थे। पूछताछ के बाद जब सब ठीक निकला तो पुलिसवालों ने हमे हुई परेशानी के लिए माफी मांगी। इसके बाद हमें विमान में फिर सवार होने की अनुमति दी गई।