यूपी: एक बार फिर लीक हुआ UPSSSC का पेपर

0

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। परीक्षा से पहले ही राजधानी व आगरा में वाट्सएप पर पेपर लीक कर दिया गया। परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षार्थीयों को उन के मोबाईल पर वाट्स एप पर आंसर शीट भेजी गई। पिछले एक महीने में दूसरी बार UPSSSC परीक्षा पेपर लीक के कारण विवादों में आया है।

इसे भी पढ़िए :  मृत गोवंश से भरी गाड़ी को लोगों ने किया आग के हवाले

दरअसल यह सारा मामला तब सामने आया जब इस घटना की सूचना सुरभि अकादमी की प्रिंसिपल रंजना गंगवार द्वारा केशव नगर, सीतापुर रोड़ स्थित मदियोंन पुलिस स्टेशन में दी गई। परीक्षार्थी दयानंद प्रजापति प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी के साथ पकड़ा गया।

इसे भी पढ़िए :  घर के बाहर मिला गाय का शव तो घरवालों को मिली ये खौफनाक सज़ा

फिलहाल परीक्षार्थी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है और इस पर पुलिस ने बताया कि इस संबंधित जांच लगी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका से बलात्कार