नगा उग्रवादियों ने मणिपुर राइफल्स के छीने हथियार

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नगा उग्रवादियों ने तमेंगलोंग जिले में होटल में खाना खाने गए मणिपुर राइफल्स के एस्कार्ट पार्टी से गोलियों से भरी दो एके-47 राइफल और दो इंसास राइफल छीन लिए। पुलिस ने बताया कि यह घटना मणिपुर के तमेंगलोंग जिले में एनएच-37 पर शिबिलोंग गांव में 29 अगस्त को शाम में हुई।

इसे भी पढ़िए :  अब DTC बसों में भी मेट्रो कार्ड से चुकाया जा सकेगा किराया

हथियारों से लैस नगा उग्रवादियों ने होटल के भीतर से बंदूक के बल पर मणिपुर राइफल्स के कर्मियों को निकट के जंगल में ले जाकर हथियार और कारतूस छीन लिए। पुलिस ने बताया कि मणिपुर राइफल्स के कर्मी भारतीय खाद्य निगम के खाद्य सामग्री से लदे ट्रकों को सुरक्षा मुहैया करा रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन, पार्टी के इन फैसलों से खुश नहीं कार्यकर्ता

घटना के बाद अतिरिक्त बल को वहां भेजा गया। तलाशी अभियान चलाया गया है, लेकिन अब तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली MCD चुनाव से पहले अमित शाह की हुंकार, कहा-'इस बार AAP को उखाड़ फेंकेगी जनता'