दिल्ली: ACB ने वक्फ बोर्ड के कार्यालय में मारा छापा

0

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने गुरुवार(8 सितंबर) को दिल्ली वक्फ बोर्ड के कार्यालय पर छापा मारा। यह छापेमारी इसके प्रमुख एवं आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कथित भर्ती घोटाला मामले के संबंध में की गई।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान: गायों पर ‘चिप’ लगाएगी वसुंधरा सरकार, पढ़िए पूरी खबर

एसीबी प्रमुख मुकेश कुमार मीणा ने कहा कि ‘हमने अवैध भर्ती के मामले में मिली शिकायत के आधार पर जांच आरंभ की है। आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।’

इसे भी पढ़िए :  राजधानी में 2000 या उससे ज्यादा CC की डीजल कारों के रजिस्ट्रेरशन पर लगी रोक हटी

एसीबी के दल ने दरियागंज में दिल्ली वक्फ बोर्ड के कार्यालय पर छापा मारा और कथित भर्ती की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए करीब चार घंटे वहां बिताए। एसीबी दल जब वहां पहुंचा, तब अमानतुल्लाह खान मौके पर मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने आज जम्मू-कश्मीर में 12 जगहों पर की छापेमारी