उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही

0
उत्तराखंड
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तराखंड में एक बार फिर बादल फटने से जान माल का भारी नुकसान हुआ है। पिथौरागढ़ के जुम्मा गांव में शनिवार रात बादल फटने से हर तरफ तबाही मच गई। साथ ही गांव को जोड़ने वाले छ पुल भी उफान में बह गए, नालों के उफान में छह घराट भी बह गए। आठ मवेशियों की मौत हो गई। जुम्मा ग्राम पंचायत के छह गांवों के सैकड़ों परिवार प्रभावित हो गए हैं। जुम्मा गांव 1989 से लगातार भूस्खलन के हादसे झेल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  नमामि गंगे कार्यक्रम की शुरूआत, 300 परियोजनाएं शुरू करेगी केन्द्र सरकार

तहसील मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर जुम्मा गांव में शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। गांव के पास बहने वाले कुलाघाट नाले का रुख पलट गया और नाले ने विकराल रूप ले लिया। नाले का सारा पानी तेज गति से गांव की ओर आ गया।

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान में ISIS का भारतीय आतंकी ड्रोन हमले में ढेर, इस्लामिक स्टेट ने बताया शहीद
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse