फारूक अब्दुल्ला ने भारत-पाक से संघर्ष विराम का पालन करने की अपील की

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नियंत्रण रेखा (एलओसी) की ‘‘संवेदनशील स्थिति’’ पर चिंता जताते हुए नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने भारत और पाकिस्तान से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने तथा क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

इसे भी पढ़िए :  'मोदी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं' नोटबंदी के फैसले से जनता परेशान जरूर है, लेकिन पीएम मोदी के समर्थन में बसों में गूंज रहे हैं नारे। देखिए कोबरापोस्ट की खास कवरेज- IN-DEPTH LIVE

उन्होंने उम्मीद जतायी कि 2003 के संघर्ष विराम का पालन किया जाएगा। हमारी भावनाएं नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले लोगों के साथ हैं, क्योंकि ऐसे तनाव के समय सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें ही उठानी होती है।

इसे भी पढ़िए :  मुस्लिम संगठन का ऐलान: 'पाक सैनिक का सिर कलम करने वाले को मिलेगा 5 करोड़ का ईनाम'

उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों को संयम बरतनी चाहिए और सीमा पर स्थिति को सामान्य बनाने के लिए संवाद की खातिर सभी तरीकों का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़िए :  1 फीसदी अमीरों के पास है भारत की 58 प्रतिशत संपत्ति: ऑक्सफैम

उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच टकराव एवं कटुता से किसी भी देश के लिए अनुकूल नतीजा नहीं मिला है। सभी लंबित मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।