कश्मीर को सुरक्षा के अलावा शांति की नजर से भी देखा जाना चाहिए: महबूबा

0
जम्मू कश्मीर

दिल्ली: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज कहा कि कश्मीर मुद्दे को केवल सुरक्षा के पहलू से नहीं देखा जाना चाहिए। महबूबा ने देश के राजनीतिक नेतृत्व का आह्वान किया कि वह राज्य की शांति में योगदान दे और लोगों के दुख दर्द को समझे।
महबूबा ने गंदेरबल जिले के पीडीपी कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि उनके आत्मसम्मान को कम करके आंका जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन, आतंकियों की ढाल बन रहे पत्थरबाज

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर मुद्दे को केवल सुरक्षा के पहलू से नहीं देखा जाना चाहिए और देश के राजनीतिक नेतृत्व को जम्मू कश्मीर की शांति में योगदान करना चाहिए तथा उसके लोगों के दुख दर्द को समझना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पीडीपी राज्य के समक्ष मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए एक व्यापक राजनीतिक सहमति बनाने का अपना प्रयास जारी रखेगी।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में उतरी NCP

महबूबा ने पाकिस्तान से कहा कि वह क्षेत्र में शांति एवं सुलह की प्रक्रिया को बहाल करने के लिए ठोस विश्वास बहाली कदम उठाये जिससे लोगों का दुख समाप्त हो सके।

इसे भी पढ़िए :  सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव पार्टी से बर्खास्त