सेब पर मिले ‘इंडियन डॉग्स गो बैक’ जैसे देश विरोधी नारे, अलर्ट जारी

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर तनाव बन गया है, साथ ही भारत के खिलाफ देश विरोधी नारे बंद नहीं हो रहे हैं। यहां तक की कश्मीर से सिरसा आए सेब पर भी भारत विरोधी शब्दावली का प्रयोग कर अपनी भड़ास निकाली गई है। दरअसल सिरसा सब्जी मंडी से खरीदे गए सेब की पेटियों में से दो सेब ऐसे निकले हैं जिन पर भारत विरोधी प्रचार है। ‘इंडियन डॉग्स गो बैक’ जैसे देश विरोधी नारे सेब पर मिलने के बाद मामला तूल पकड़ गया और अब गुप्तचर एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  सृजन घोटाले में नीतीश सरकार है शामिल: लालू प्रसाद यादव

सेब

सिरसा की सब्जी मंडी में लगी एक रेहड़ी से बाटा कॉलोनी के रहने वाले हरीश कुमार ने सेब खरीदे। पेटी में से जब सेब निकाले गए तो अंग्रेजी में भारत विरोधी नारे और आपत्तिजनक शब्द लिखे मिले। एक सेब पर ‘वी वॉन्ट फ्रीडम, वी आर फ्रीडम फाइटर फ्रॉम कश्मीर पुलवामा’ लिखा मिला। दूसरे सेब पर इंडियन डॉग्स गो बैक, इंडियन पिग्स जैसे शब्द लिखे गए थे। सेब पर ही केक अभीर ब्रदर्स एंड संस लिखा हुआ है। खरीदार के पुत्र अधिवक्ता पराग ने अंग्रेजी में लिखे इन शब्दों को देखा और इसके बाद उन्होंने रेहड़ी वालों से भी जानकारी ली। मीडिया से बातचीत करते हुए पराग ने कहा कि कश्मीर से आए इन सेबों पर जो शब्दावली प्रयोग की गई है वह आपत्तिजनक है।

इसे भी पढ़िए :  बिहार पर भारी पड़ने वाले है अगले 4 दिन

अगली स्लाईड में पढ़े सुरक्षा एजेंसिया सतर्क।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse