पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची

0
आप पंजाब

 

दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है जिसमें जालंधर जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गयी है।

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज 28 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें जालंधर जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इनमें भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर आप का झाडू उठाने वाले पाषर्द दर्शनलाल भगत प्रमुख हैं।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में मस्जिद में कुरान का अनादर, मौलवी का रिश्तेदार गिरफ्तार

जालंधर जिले के जिन विधानसभा सीटों के लिए आप ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है उनमें फिल्लौर (सुरक्षित) से स्वरूप सिंह, नकोदर से जगतार सिंह संघेडा, शाहकोट से अमरजीत सिंह थिंड, जालंधर उत्तर से गुलशन शर्मा, जालंधर पश्चिम (सुरक्षित) से दर्शन लाल भगत तथा आदमपुर (सुरक्षित) से हंस राज राणा शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में किसानों के लिए केजरीवाल ने जारी किया घोषणापत्र, कर्ज माफ और फ्री बिजली के वादे

पार्टी ने जिले के जालंधर सेंट्रल, जालंधर छावनी तथा करतारपुर (सु) विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में सिद्धू होंगे 'आप' के सीएम पद के उम्मीदवार ?

आप के 28 उम्मीदवारों में कपूरथला जिले के भुलत्थ विधानसभा सीट से सुखपाल सिंह खरा को टिकट दिया है जो कांग्रेस छोड़ कर आप में शामिल हुए थे। इसके अलावा प्रदेश के खरड विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने पूर्व पत्रकार कंवर संधू को मैदान में उतारा है।