ओडिशा: जापानी इंसेफेलाइटिस से मलकानगिरि में 38 लोगों की मौत

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। ओडिशा के मलकानगिरि में जापानी इंसेफेलाइटिस से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है और भाजपा की एक टीम ने शुक्रवार(7 अक्टूबर) को प्रभावित इलाकों का दौरा करके आदिवासी बहुल जिले में इस बीमारी के खतरनाक तरीके से प्रसार के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

इसे भी पढ़िए :  यहां के लोग न सेक्स कर रहे ना ही शादी, सरकार है परेशान

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी यू एस मिश्रा ने कहा कि जिले में इलाज के दौरान दो और बच्चों की मौत होने के बाद जापानी इंसेफेलाइटिस से मरने वालों की संख्या 36 से बढकर 38 हो गई है।

इसे भी पढ़िए :  राजनीति में आने के सवाल पर रजनीकांत ने दिया ये जवाब

गैर आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 41 से कम नहीं है। अस्पताल में वेक्टर जनित बीमारी से पीड़ित करीब 60 लोगों का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  ओड़ीशा में बीजेपी को बड़ी कामयाबी, पंचायत चुनावों में 71 सीटों पर कब्जा, फिसड्डी रही कांग्रेस