बंगाल में टूटा कांग्रेस और वाम दलों का गठबंधन, उपचुनाव में अकेले लड़ेगा वाम मोर्चा

0
बंगाल गठबंधन

 

दिल्ली: पश्चिम बंगाल में दो लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर आगामी उप चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने का संकेत देते हुए माकपा की अगुवाई वाले वाम मोर्चा ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी उप चुनावों के लिए तैयार करने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  नगरोटा हमले पर बोले चिदंबरम, ‘सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवाद खत्म नहीं होता'

आज यहां माकपा मुख्यालय में मोर्चा के घटक दलों के साथ एक बैठक के समापन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में वाम मोर्चा के चेयरमैन बिमान बोस ने संकेत दिया कि इस बार इन उप चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ कोई चुनावी समझौता नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  विदेश से इलाज के बाद भारत वापस आईं सोनिया गांधी, मां से मिलने पहुंचे कांग्रेस युवराज

बोस ने कहा, ‘‘कूच बिहार और तामलुक लोकसभा सीटों के लिए और मोंटेश्वर विधानसभा सीट के लिए दो.तीन दिनों में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। हमने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को इन उप चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा है।’’

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी की युवा इकाई के इस नेता ने ममता बनर्जी पर रखा इनाम, सिर काटने वाले को देगा 11 लाख रुपए