गोवा विधायक को पुर्तगाली नागरिक घोषित करने वाला गृह मंत्रालय का आदेश रद्द

0
प्रतिकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। बम्बई हाई कोर्ट की गोवा पीठ ने गोवा के विधायक कैटानो सिल्वा को बड़ी राहत देते हुए गृह मंत्रालय के उस आदेश को आज(20 अक्टूबर) रद्द कर दिया, जिसमें उन्हें एक पुर्तगाली नागरिक घोषित किया गया था। गृह मंत्रालय के उस आदेश से सिल्वा के राजनीतिक करियर को लेकर अनिश्चितता उत्पन्न हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  पार्टी से निकाले गए अखिलेश के समर्थन में चिट्ठी लिखने वाले एमएलसी उदयवीर सिंह

न्यायमूर्ति सी वी भदांग ने ‘सेंट्रल प्रिसक्राइब्ड अथॉरिटी’ की ओर से पारित आदेश रद्द कर दिया, जिसमें कहा गया था कि सिल्वा एक पुर्तगाली नागरिक हैं, क्योंकि उनका जन्म उस देश (पुर्तगाल) में दर्ज है।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश सरकार की एक और योजना पर चला योगी का हथौडा, स्मार्टफोन स्कीम की रद्द

सिल्वा गोवा विकास पार्टी के विधायक हैं और वह दक्षिणी गोवा के बेनौलिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाई कोर्ट ने मामले को वापस गृह मंत्रालय को भेज दिया और उससे एक बार फिर इस पर ‘‘सुनवायी जल्द से जल्द करने के लिए कहा।’’

इसे भी पढ़िए :  बंगाल बीजेपी प्रमुख की ममता बनर्जी को धमकी- दिल्‍ली में हमारी पुलिस है, चाहते तो बाल पकड़कर निकाल देते