जयललिता के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, कर रही हैं बातचीत: अस्पताल

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के लगभग एक महीने के बाद आपोलो अस्पताल ने शुक्रवार(21 अक्टूबर) को कहा कि मुख्यमंत्री ‘‘बातचीत’’ कर रही हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार का यह महत्वपूर्ण संकेतक है।

इसे भी पढ़िए :  सरदार सरोवर बांध के विस्थापितों पर लाठीचार्ज

अपोलो अस्पताल के मेडिकल सेवा की निदेशक डॉक्टर एन. सत्यभामा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘‘माननीय मुख्यमंत्री बातचीत कर रही हैं और स्वास्थ्य सुधर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि जयललिता के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: सीएनजी 1.40 रुपये और PNG एक रुपये सस्ती

सत्यभामा ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। इस बीच अन्नाद्रमुक प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने कहा कि जयललिता जल्दी ही घर वापस लौटेंगी। उन्होंने बताया कि ‘‘अम्मा जल्दी घर लौटेंगी। अम्मा बिल्कुल ठीक हैं। वह होश में हैं। वह बात कर रही हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  आसाराम की अश्लील बातें! नर्स से बोले- 'तुम्हारे होते ब्रेड में मक्खन की क्या जरूरत है'