LoC के बेहद करीब पहुंचे पाक सैनिक, भारतीय चौकियों पर भारी गोलाबारी, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब

0
पाक

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना की से गुरुवार(27 अक्टूबर) शाम से ही एलओसी के बेहद करीब आकर भारी गोलीबारी की जा रही है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया है। बीएसएफ के जवान पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप, 69 बच्चे अस्पताल में भर्ती, पूरा इलाका सील

पाकिस्तानी सेना के जवान एलओसी के बहुत करीब आकर गोलीबारी कर रहे हैं। तंगधार, अखनूर, मेंढर में भारी गोलाबारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में घुसपैठियों से मुकाबला करते हुए एक भारतीय जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  हेड कोच मामले पर गांगुली का शास्त्री को करारा जवाब!

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ जवानों को मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दिया है। दोनों तरफ से अभी भी गोलीबारी जारी है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई हमले में इस्तेमाल की गई नाव की जांच करेगा पाक आयोग