स्कूलों के बंद के आह्वान पर अलगाववादियों पर भड़के छात्रों के परिजन

0
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कश्मीर घाटी में अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की ओर से स्कूलों को बंद करने के आह्वान का स्कूली छात्रों के परिजनों ने विरोध किया है। हुर्रियत की ओर से बंद के आह्वान के विरोध में प्रदर्शन करते हुए छात्रों के अभिभावकों ने अलगाववादी नेता सैय़द अली शाह गिलानी पर निशाना साधते हुए कहा कि स्कूल खुलने चाहिए। गिलानी साहब की पोती है, वो एग्जाम दे रही है। आखिर हमारे बच्चों का भविष्य क्यों खराब कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  हरियाणा: जाट आंदोलन की चिंगारी, मंगाई गईं सेना की 56 कंपनियां, सरकार और पुलिस भी अलर्ट

एक छात्र के पिता ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर मुंह ढककर बयान दिया, ‘गिलानी साहब अपने परिवार को सुरक्षित रख रहे हैं। लेकिन हमारे जैसे गरीब लोगों का फायदा उठाया जा रहा है। मुझे अपनी जान का खतरा है, इसलिए मैंने आपसे बात करने के लिए अपना चेहरा ढक रखा है।’

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में जहांगीर चौक पर ग्रेनेड हमला, एक की मौत, 14 घायल

शनिवार को श्रीनगर में स्कूलों को बंद किए जाने और आतंकी हमलों की धमकी के विरोध में छात्रों के परिजनों ने विरोध किया। परिजनों का कहना है कि इस तरह से गरीब छात्रों की शिक्षा में बाधा पहुंचाना गलत है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  ‘मोदी और केजरीवाल ने रोका विकास का पहिया’ : कांग्रेस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse