श्री श्री रविशंकर कराएंगे कश्मीर में जलाए गए 27 स्कूलों का पुर्ननिर्माण

0
श्री श्री रविशंकर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कश्मीर में हुए स्कूल हादसे के बाद आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक और अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने स्कूलों की दौबारा निर्माण कराने की पेशकश की है। रविशंकर ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी, उन्होने लिखा ‘मैं कश्मीर में जल चुके 27 स्कूलों के पुर्ननिर्माण कराने की पेशकश करता हूं।’ कश्मीर में पिछले दिनों तकरीबन 27 स्कूलों में आग लगा दी गई। जिससे ये स्कूल जलकर राख हो गए। इसमें सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट स्कूल भी शामिल हैं।

आर्ट ऑफ लिविंग के एक बयान के अनुसार बिहार और कश्मीर में आर्ट ऑफ लिविंग के लिए काम करने वाले संजय कुमार सिंह को जलाए गए स्कूलों को चिह्नित करने और उन्हें फिर से बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बयान के मुताबिक, ‘संजय कुमार सिंह मुआयना करने के बाद आकलन रिपोर्ट बनाएंगे। 22 नवंबर को कश्मीरी नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की योजना बनाई गई है। उस दिन श्री श्री रवि शंकर भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे और कश्मीरी नेताओं से मुलाकात करेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बोले- हमारी पीठ में दर्द है, फिर भी कोर्ट जरूर जाएंगे

अगली स्लाइड में पढ़ें संस्था पहले से ही 20 राज्यों में बच्चों को फ्री में मुहैया कराती है शिक्षा ।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  5 दिन से समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान पर एक नज़र