असम के नालो में बह रहा है कालाधन

0
नोट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कालेधन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से देशभर में 500 और 1000 रुपए के नोट बैन करने के बाद बड़ी संख्या में नोट नष्ट करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कोई नोटो को जला रहा है तो कोई उनके टुकड़े कर रहा है। ऐसी ही एक और घटना सामने आई असम की राजधानी गुवाहाटी में सोमवार को यहां दो इलाकों में फटे हुए 500 और 1000 रुपए के नोट नाले में पाए गए हैं। नाले में पड़े फटे हुए इन नोटों की कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नाले से नोट के टुकड़ों को बाहर निकाला और इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

इसे भी पढ़िए :  जीएसटी बिल पास करने वाला पहला राज्य बना असम

स्थानीय लोग नालों से सही-सलामत नोट ढूंढने के लिए टूट पड़े लेकिन 1 भी नोट सही हालत में नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, नोट मिलने की घटना गुवाहाटी के घोड़ामारा व रुक्मिणी नगर दो इलाकों में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और नोटों का सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। हालांकि यह नोट क्यों और किसने इन्हें फेंका है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  बाप करना चाहता था गंदीबात, बेटी ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पूरी खबर पढ़कर दंग रह जाएंगे