दिल्ली के आटो, टैक्सी चालक राजनाथ से मिले

0

नयी दिल्ली

दिल्ली के आटोरिक्शा और पीली, काली टैक्सियों के चालकों ने आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में चालको ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से चलने वाले एप्प आधारित ओला और उबेर की टैक्सियों पर पर लगाम लगाने की मांग की है।

इसे भी पढ़िए :  आधी रात को लॉन्च हुई जीएसटी, पढ़िए क्या बोले पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

दिल्ली आटोरिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी संघ के महासचिव राजेन्द्र सोनी ने कहा कि उन्होंने आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की और उनके समक्ष राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से चलने वाले एप्प आधारित कैब का मुद्दा उठाया ।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली हाईकोर्ट में बम की खबर, पुलिस ने परिसर को घेरा

गृह मंत्री ने राजनाथ सिंह ने चालको को आश्वासन दिया कि उनकी इस मांग पर सरकार विचार करेगी। सिंह ने शिष्टमंडल से कहा कि वह दिल्ली पुलिस से कहेंगे कि वे आटो और पीली, काली टैक्सियों के चालकों के साथ उनकी मांग को लेकर बैठक करें।

इसे भी पढ़िए :  योगी सरकार लेगी मदरसों की देशभक्ति का टेस्टी, 15 अगस्त समारोह की होगी वीडियोग्राफी