पंजाब चुनाव: सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान

0
इरोम शर्मिला

आम आदमी पार्टी के सांसद और कॉमेडियन भगवंत मान अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसका औपचारिक ऐलान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक रैली के दौरान की।

इसे भी पढ़िए :  अरविंद केजरीवाल होंगे पंजाब में 'आप' के सीएम उम्मीदवार

अरविंद केजरीवाल की ये ऐलान जलालाबाद में आयोजित अपनी रैली में की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल 20 नवंबर से 30 नवंबर के बीच पंजाब में 21 रैलियों को संबोधित करेंगे। केजरीवाल अपनी रैली की शुरुआत सुखबीर सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद से की।

इसे भी पढ़िए :  सेक्स सीडी कांड में फंसे संदीप के बचाव में आए आशुषोत, दिया गांधी, नेहरू और वाजपेयी का उदाहरण

43 वर्षीय मान पंजाब के संगरूर से सांसद हैं। मान संसद परिसर में वीडियो शूट करने के चलते विवादों में घिरे थे और फिलहाल उनके खिलाफ इस मामले में संसदीय कमेटी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल ने जैन मुनि तरुण सागर से मांगी माफी, पढ़ें क्या है पूरा मामला ?