हार्दिक ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, भाजपा को उखाड फेंकने का लिया संकल्प

0
हार्दिक

गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने नोटबंदी के कदम को लेकर रविवार को केंद्र पर निशाना साधा और दावा किया कि इससे सिर्फ आम आदमी की मुश्किलें बढ़ी हैं।

इसे भी पढ़िए :  आग के साथ न खेलें आरएसएस,बजरंग दल और वीएचपी : ममता बनर्जी

हार्दिक ने राजकोट के भयावदर कस्बे में अपने समुदाय के लोगों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।उन्होंने दावा किया कि 500 और 1,000 रूपये के पुराने नोट को चलन से बाहर करने के कदम से सिर्फ गरीब लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।

इसे भी पढ़िए :  'बाथरूम में रेनकोट' वाले बयान को लेकर भड़की कांग्रेस, संसद में करेगी पीएम का बहिष्कार

भाषा की खबर के अनुसार, हार्दिक ने कहा कि बैंकों के बाहर कतारों में सिर्फ गरीब लोग खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पटेल समुदाय के लोगों से अनुरोध किया कि वे अगले साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंके।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद बीजेपी को भारी पड़ सकता है यूपी चुनाव!