नोटंबदी के खिलाफ ‘आक्रोश रैली’ में कांग्रेस नेता की मौत

0

नई दिल्ली। नोटबंदी के खिलाफ ‘जन आक्रोश रैली’ में शामिल हुए मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दर्शन सिंह का सोमवार(28 नवंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

मोदी सरकार के खिलाफ ज्ञापन देने के बाद ग्वालियर शहर कांग्रेस अध्यक्ष को दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  राम रहीम के डेरे से कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं,प्लास्टिक करेंसी और हार्ड डिस्क जब्त

शाम 7 बजे गुना-शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पिंटो पार्क स्थित डॉ.दर्शन सिंह के निवास पहुंचे और उनकी अंतिम यात्रा में उन्हें कंधा दिया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  मध्यप्रदेश: RSS नेता को गिरफ्तार करना पड़ा भारी, पुलिसकर्मियों पर ही हुआ केस

पार्टी कार्यकर्ताओं को दर्शन सिंह के निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि, पार्टी ने एक बड़ा ही कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है। दर्शन सिंह कुशल नेतृत्व करने के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  मध्यप्रदेश के हबीबगंज स्टेशन पर बम की अफवाह से मची अफरा-तफरी, 4 घंटे तक चली तलाशी