इराक जाकर ISIS में शामिल हुए मुंबई के अमन तांडेल की मौत, वीडियो के जरिये दी थी भारत हमले की धमकी

0
ISIS
प्रतिकात्मक इमेज

अमन तांडेल नाम का एक शख्स मुंबई के पास कल्याण से इराक जाकर आतंकवादी संगठन ISIS में शामिल हो गया था। अभी उसकी मौत की खबर आई है। अमन ने एक बार वीडियो के जरिये भारत पर हलमे की धमकी भी दी थी।

कुछ महीने पहले जब एक वीडियो सामने आया तो सनसनी फैल गई थी। मुंबई के पास कल्याण के रहने वाले अमन तांडेल इस वीडियो में आईएस के आतंकवादी के तौर पर दिख रहा था। अमन तांडेल इस वीडियो में भारत पर हमले की धमकी दे रहा था।

इसे भी पढ़िए :  जहां शौचालय नही वहां शिक्षा नहीं- इलाहबाद हाई कोर्ट

अब खबर आई है कि अमन तांडेल मारा गया है। तुर्की से इंटरनेट के जरिए अमन के घर वालों को फोन आया कि तांडेल आईएस के लिए लड़ते हुए मारा गया है। बताया जा रहा है कि अमन नईम सीरिया में आईएस के सरगना बगदादी के लिए लड़ते वक्त मारा गया। साल 2014 में कल्याण के बैल बजार इलाके का रहने वाला अमन तांडेल अपने तीन दोस्तों के साथ इराक और सीरिया में जाकर इस्लामिक स्टेट यानी आईएसआईएस में शामिल होने चला गया था।

इसे भी पढ़िए :  हिंदू लड़की-मुस्लिम प्रेमी: हिंसा में मुस्लिम शख्स की हत्या, हिंदू युवा वाहिनी के 6 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

22 साल के अमन तांडेल के साथ अरीब मजीद, शहीम टंकी और फहाद शेख भी इराक में आईएस में शामिल हुए थे। आतंक की ट्रेनिंग के बाद अमन तांडेल को नया नाम दिया गया। तांडेल को अबु उमर अल हिंदी कहकर पुकारा जाता था। अमन तांडेल को आईएस के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में तैनात किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई: मराठों ने दिखाई ताकत, आरक्षण की मांग को लेकर निकली बाइक रैली

अमन के बाकी तीन साथियों में से एक अरीब मजीद आईएस छोड़कर भारत वापस आ गया था लेकिन बाकी तीनों वहीं रहे। और अरीब मजीद ने ही अपने दोस्तों और आईएस में शामिल होने की अपनी पूरी दास्तां राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को बताई थी।