रामदेव ने लालू को बताया ‘देश की धरोहर’, भतीजी से तेजप्रताप की शादी की अटकलें तेज

0
योगगुरु
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

योगगुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पटना स्थित आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। रामदेव ने लालू प्रसाद को देश की राजनीतिक धरोहर बताया।

इसे भी पढ़िए :  नोट बैन से सिलेब्रिटीज़ भी परेशान बैंक जाकर बदलवा रहे है नोट

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से रामदेव की भतीजी की शादी को लेकर आई खबरों के बीच लोग योगगुरु की इस पटना यात्रा के कई मायने निकाल रहे हैं। हालांकि रामदेव ने आरजेडी अध्यक्ष से किसी भी रिश्तेदारी की बात से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। यह सब मीडिया का फैलाया गॉसिप है।

इसे भी पढ़िए :  दिवाली और छठ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रामदेव ने कहा कि उनका पटना आने का मकसद राजनीतिक नहीं, बल्कि पतंजलि का कार्यक्रम है। इसके बाद जब उन्होंने सुना कि लालू प्रसाद की तबियत खराब है तो उनसे मिलने चले गए। योगगुरु रामदेव सुबह लालू प्रसाद के आवास पहुंचे और उन्हें योगाभ्यस भी कराया।

इसे भी पढ़िए :  लालू का संपत्ति विवाद: मुंबई में इनकम टैक्स ने कई जगह मारे छापे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse