कालेधन को सफेद करने के आरोप में रिजर्व बैंक का सीनियर अधिकारी गिरफ्तार

0
RBI
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सीबीआई ने बेंगलुरु में भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) के वरिष्ठ अधिकारी को 1.51 करोड़ के काले धन को सफेद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंगलवार(13 दिसंबर) को सीबीआई ने प्रतिबंधित नोट बदलने में मदद कर रहे आरबीआई के सीनियर स्पेशल असिस्टेंट अफसर के. माइकल को बैंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  सीएम मंदिर में चढ़ा रहे थे करोड़ों के गहने, दूसरी तरफ़ नौकरी के लिए प्रदर्शन कर रहे थे बेरोजगार

खबरों के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर के जरिए काले धन को सफेद करने का खेल चल रहा था। इस मामले में कुल तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं। वहीं मामले से जुड़े दस महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों से 16 लाख 84 हजार रुपए की रकम भी बरामद की गई है।

इसे भी पढ़िए :  मारपीट के आरोप में AAP विधायक नरेश बाल्यान गिरफ्तार

आरबीआई अधिकारी के घर और दफ्तर में मारे गए छापे में कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इनसे बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है। शुरुआती हिचक के बाद सीबीआई और ईडी ने नोटबंदी के बाद नोटबदली से जुड़े मामलों की पड़ताल के लिए कमर कस ली है।

इसे भी पढ़िए :  एयरपोर्ट पर दो महिला तस्कर गिरफ़्तार, पढ़िए कहां छिपाया था लाखों का सोना

वहीं, नए नोटों की बड़ी मात्र में बरामदगी ने आरबीआई के नोट प्रबंधन और वितरण प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। दो हजार के इतने नोट दिलाने में सीबीआई ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, आइसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के अफसरों पर केस दर्ज किया है।