बुलंदशहर गैंगरेप: आजम खान की बिना शर्त माफी को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर किया

0
आजम खान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बुलंदशहर गैंगरेप मामले में विवादित बयान देकर सुर्खियों में यूपी के कद्दावर नेता आज़म खान ने आज (गुरुवार) को खेद जताया है। सुप्रीम कोर्ट में आजम के खिलाफ चल रही कार्रवाई को जजों ने उनका माफ़ीनामा मंजूर करते हुए खत्म कर दिया है। हालांकि ऊंचे ओहदे वाले लोगों के इस तरह गैरजिम्मेदारना बयानों पर लगाम लगाने को लेकर सुनवाई चलती रहेगी।

गौरतलब है कि आज़म खान ने यूपी के बुलंदशहर में हाइवे पर मां-बेटी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार को राजनीतिक साजिश करार दिया था। इस साल 30 जुलाई को हुई इस घटना पर आज़म के बयान को बेतुका बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनसे पीड़िता से माफ़ी मांगने को कहा था।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश का तंज- अभद्र टिप्पणी करने में बसपा भाजपा में चल रहा ‘कंपटिशन’

दरअसल, आज़म के बयान को आधार बनाकर गैंगरेप की 13 साल की नाबालिग पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। पीड़िता की मांग थी कि आजम खान के खिलाफ महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए एफआईआर दर्ज हो।

इसे भी पढ़िए :  लखनऊ में आज मोदी का भाषण तय करेगी यूपी इलेक्शन की रणनीति

बाद में, आज़म के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट से मामले को तूल न देने का आग्रह किया और कहा कि उनके मुवक्किल पीड़िता से बिना शर्त माफ़ी मांगने को तैयार हैं। कोर्ट ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते कहा था कि अगर पीड़ित पक्ष इस माफीनामे को मंज़ूर कर लेगा तो मामला खत्म कर दिया जाएगा। आज़म की तरफ से आज दाखिल हलफनामे में कहा गया है, “अगर पीड़िता को मेरे किसी बयान से तकलीफ पहुंची हो या उसने अपमानित महसूस किया हो, तो मैं बिना शर्त खेद जताता हूं।”

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली NCR में फिर गैंगरेप, हरियाणा से ग्रेटर नोएडा तक चलती कार में दी वारदात अंजाम

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse