बुंदेलखंड से विधानसभा चुनाव लड़ेगे CM अखिलेश!

0
अखिलेश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी विधानसभा चुनाव का आगाज होने जा रहा है। इसके लिए हर कोई अपनी तरफ से अच्छी से अच्छी कोशिश कर रहा है। हर कोई चाहता है कि इस बार वह यूपी चुनाव की दौड़ में शामिल हो। इसी के चलते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संकेत दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव बुंदेलखंड से लड़ सकते हैं। एक मीडिया ग्रुप के कार्यक्रम में उन्होंने रविवार को यह संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की ओर से इस तरह का प्रस्ताव आया है। जनता चाहेगी और नेताजी कहेंगे तो वह बुंदेलखंड से चुनाव जरूर लड़ेंगे।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस की मजबूती ही अब सबसे कमजोर नस बन गई है: गुलाब नबी आजाद

अपनी पार्टी में परिवार के झगड़े, टिकट वितरण और गठबंधन से जुड़े सवालों के जवाब भी सीएम ने खुलकर दिए। सवाल हुआ कि मायावती कह रही हैं कि आप हताश हैं, इसलिए गठबंधन की बात कर रहे हैं। इस पर अखिलेश ने कहा कि हताश तो वह हैं, जो बार-बार टीवी पर आकर बताती हैं कि वह हताश नहीं हैं। कांग्रेस से गठबंधन में पेच कहां फंसा है, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राजनीति में जो बीच के लोग हैं, उनसे कुछ बातें छिपी रहें तो अच्छा है। प्रदेश को सेक्युलर सरकार की जरूरत है। बीजेपी वाले बहुत समझदार हैं, पता नहीं कब उसमें भी सर्जिकल स्ट्राइक कर दें।

इसे भी पढ़िए :  सत्ता वापिस लौटी तो नहीं करूंगी ये काम : मायावती

कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम यूपी में बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस भी साथ आ जाएगी तो 300 से ज्यादा सीटें लाएंगे। राहुल गांधी ने तो मान लिया है कि हमारी अगुआई में चुनाव लड़ा जाए लेकिन हमारी पार्टी तो मान ले। गठबंधन होगा या नहीं, यह नेताजी तय करेंगे। हम नेताजी को अपनी राय दे देंगे। चुनाव में टीम कप्तान की होगी या मैनेजर की? इस पर सीएम ने कहा कि मैं पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में सुझावों के साथ अपनी लिस्ट दे दूंगा। गठबंधन और टिकट वितरण पर अखिरी फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे लेकिन मैं एक पर्ची पर लिखकर अपनी लिस्ट उन्हें जरूर दूंगा।

इसे भी पढ़िए :  हंसने के अंदाज से मासूम बच्ची ने पहचाना गैंगरेप का आरोपी, बनी पुलिस की मददगार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse